नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने तय कर लिया है कि सोनिया गांधी राज्यसभा में जाएंगी। इस बार वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस ने मंगलवार को हुई बैठक के बाद इस बारे में अंतिम फैसला किया। सोनिया बुधवार को जयपुर में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। इसके लिए राहुल मंगलवार शाम को ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा के लिए भेजा जाना तय हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल तीन अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। जानकारू सूत्रों के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी को उतार सकती है। सोनिया गांधी इस सीट से 2004 से लगातार सांसद हैं। रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



