नई टीम में राज्यसभा के दावेदार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में कई राज्यसभा के दावेदार हैं। उनको संगठन में पद मिलते ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस साल के अंत तक उनको राज्यसभा भेज दिया जाएगा। नई टीम में महामंत्री के रूप में शामिल किए गए कम से कम दो नेताओं के बारे में तो पक्के तौर पर कहा जा रहा है कि उनको राज्यसभा भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इस साल दो चरणों में राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव हो चुके हैं। पहले अप्रैल में और फिर जून में चुनाव हुए। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश...
