राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार की देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इसस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी सहित 26 लोग घायल हैं। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ, जहां श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे।

बताया गया है कि चीनौर की ओर से आ रहा धान से भरा ट्रक ढलान पर बेकाबू हो गया। यह भी बताया गया है कि ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ट्रक चला रहा था। ढलान पर ट्रक पुलिस चेकपोस्ट तोड़ते हुए लोगों को कुचलकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया। इससे मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग मलबे में दब गए।

हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। इस बीच हादसे के बाद सरकार ने सिटी एसपी को हटा दिया है। साथ ही आठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी निलंबित स्पेंड किया गया है। इनमें चार टीआई हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment