वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के मामले में एक बार फिर पीछे हट गए हैं। चीन के अलावा बाकी देशों पर जैसे को तैसा शुल्क 90 दिन के लिए रोकने के बाद अब उन्होंने कई चीजों को जैसे को तैसा यानी रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट दे दी है। ट्रंप ने शनिवार को स्मार्टफोन, कंप्यूटर, चिप्स पर ग्लोबल रेसिप्रोकल टैरिफ टैरिफ से छूट दी है। यह भी कहा जा रहा है कि ट्रंप जल्दी ही चीन पर लगाए गए टैरिफ में भी कटौती कर सकते हैं।
गौरतलब है कि ट्रंप ने दो दिन पहले चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 145 फीसदी कर दिया था। इस वजह से एप्पल जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियां मुश्किल में पड़ सकती थीं, जो अपने ज्यादातर उत्पाद चीन में बनाती हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से ट्रंप ने कुछ चीजों को टैरिफ से बाहर किया है।
Also Read: लगातार 5 हार के बाद आज CSK और LSG का मैदान-ए-जंग, गुरू-शिष्य का मैच आज…
हालांकि ट्रंप ने लैपटॉप, सेमीकंडक्टर, सोलर सेल, फ्लैट पैनल टीवी डिस्प्ले, फ्लैश ड्राइव, मेमोरी कार्ड और डेटा स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होने वाली सॉलिड स्टेट ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छूट नहीं दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका इन उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकता है।
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


