राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इजराइली हमले पर भडके ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत पर हुए इजराइली ली इजरायली हवाई हमले पर तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह हमला गैर-जरूरी था और इससे ईरान के साथ प्रस्तावित शांति समझौते की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में ट्रंप ने कहा, “आज सुबह बेरूत पर हुआ हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर ऐसे समय में जब हम ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण शांति समझौते के बेहद करीब हैं।”

ट्रंप ने इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए भी हमले की आवश्यकता और समय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस घटना के जवाब में यह कार्रवाई की गई, वह अपेक्षाकृत छोटी थी और उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। ऐसे में क्षेत्रीय शांति प्रयासों को खतरे में डालने वाली प्रतिक्रिया से बचा जाना चाहिए था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा, “हम ऐसे समझौते के करीब हैं जो पूरे क्षेत्र में स्थिरता और शांति ला सकता है। इसलिए सभी पक्ष तुरंत तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाएं। इजरायल को लेबनान में आगे कोई हमला नहीं करना चाहिए और हिजबुल्लाह सहित किसी भी पक्ष को जवाबी कार्रवाई से बचना चाहिए।”

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि चल रही कूटनीतिक बातचीत सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा, “यह लंबे समय तक चलने वाली शांति की शुरुआत हो सकती है। आइए, हम सब मिलकर इसे बर्बाद न करें।”

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 14 =