इजराइली हमले पर भडके ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत पर हुए इजराइली ली इजरायली हवाई हमले पर तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह हमला गैर-जरूरी था और इससे ईरान के साथ प्रस्तावित शांति समझौते की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में ट्रंप ने कहा, “आज सुबह बेरूत पर हुआ हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर ऐसे समय में जब हम ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण शांति समझौते के बेहद करीब हैं।” ट्रंप ने इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए भी हमले की आवश्यकता और समय पर...