वॉशिंगटन/बीजिंग। टैरिफ युद्ध में चीन के पलटवार से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर एक सौ फीसदी शुल्क और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अब अमेरिका जाने वाले चीन के उत्पादों पर कुल टैरिफ 245 फीसदी हो गया है। दूसरी ओर चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के इस टैरिफ वार से डरने वाला नहीं है।
इससे पहले चीन ने 11 अप्रैल को अमेरिकी सामान पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में ट्रंप ने नया टैरिफ लगाया है। गौरतलब है कि अमेरिका की ओर से 145 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद ही चीन ने कह दिया था कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा।
Also Read: बिहार के आईपीएस अधिकारियों का राजनीति प्रेम
अमेरिका के नए टैरिफ पर चीन का प्रतिक्रिया: ‘ट्रेड वॉर’ नहीं डरेंगे
अमेरिका की तरफ से नए टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने कहा कि वह अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर करने से नहीं डरता। हालांकि चीन ने यह भी कहा है कि अमेरिका को बातचीत करनी चाहिए। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन को बातचीत की शुरुआत करनी होगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अगर अमेरिका सच में डायलॉग और समझौते के जरिए मुद्दे को सुलझाना चाहता है, तो उसे बेमतलब का दबाव बनाना, डराना और ब्लैकमेल करना बंद करना चाहिए और चीन के साथ बराबरी, सम्मान और आपसी हित के आधार पर बात करनी चाहिए।
लिन जियान ने पत्रकारों से कहा, ‘245 फीसदी अमेरिकी टैरिफ के तहत अलग अलग टैक्स रेट क्या होगा, ये आप अमेरिका से ही पूछिए। ये टैरिफ वॉर अमेरिका ने शुरू की है, हमने नहीं। हम सिर्फ अमेरिका के एक्शन का जवाब दे रहे हैं। हमारे कदम पूरी तरह तार्किक और कानूनी हैं। हम अपने देश के अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ईमानदारी बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं’।
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



