नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ चल रही जंग को लेकर अमेरिका में विरोध बढ़ता जा रहा है। अब अमेरिका के टॉप काउंटरटेररिज्म अधिकारी जो केंट ने इस जंग को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। जो केंट ने साफ कहा कि ईरान से अमेरिका को तुरंत कोई खतरा नहीं था। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति नहीं थी कि युद्ध जरूरी हो। गौरतलब है कि जो केंट की नियुक्ति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी।
केंट ने आरोप लगाया है कि इजराइल के दबाव में आकर राष्ट्रपति ट्रंप ने यह युद्ध शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह जंग सही वजह से नहीं शुरू हुई और इस पर सवाल उठाए जाने चाहिए। केंट ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वे ‘अपने जमीर के खिलाफ’ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। केंट के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ इजराइली अधिकारियों और अमेरिकी मीडिया के प्रभावशाली लोगों ने मिलकर एक तरह का ‘गलत जानकारी फैलाने का अभियान’ चलाया, ताकि माहौल ऐसा बने कि ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया जाए।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



