राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

अभिनेत्री जीनत अमान ने केंद्र सरकार से 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की मंगलवार को अपील की।

अभिनेत्री ने कहा कि भारत को मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटते नहीं देखना चाहिए।

जीनत अमान (74) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि सरकार को सोनम वांगचुक से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि यह मुद्दा पूरे ‘‘भारत के भविष्य’’ से जुड़ा है।

उन्होंने लिखा हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटता देखे। भारत में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की एक लंबी परंपरा रही है। इसलिए जिनके हाथ में सत्ता है, उनका कर्तव्य है कि ऐसे शांतिपूर्ण विरोध का जवाब शांतिपूर्ण बातचीत से दें।  

उन्होंने कहा मैं वांगचुक की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत सरकार से अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की जाए, क्योंकि यह पूरे देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है।  

Also Read : झारखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का 83 वर्ष की उम्र में निधन

वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़े कॉजपा के विरोध-प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, भूख हड़ताल शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन 8.2 किलोग्राम घट गया है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा मैंने एक समाचार में पढ़ा कि वांगचुक की मांसपेशियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं और उन्हें काफी तकलीफ हो रही है। जब उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया ‘मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही’।  

उन्होंने वांगचुक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह लद्दाख के ‘स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट’ के संस्थापक, ‘बर्फ का स्तूप’ के आविष्कारक, लद्दाख में शिक्षा सुधार के समर्थक हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके काम की दुनिया भर में सराहना हुई है।

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि 2009 की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में अभिनेता आमिर खान द्वारा निभाया गया ‘फुंसुख वांगडू’ का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था।

उन्होंने लिखा हर लिहाज से वांगचुक एक बेहद प्रतिभाशाली, जिम्मेदार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। समाज के प्रति उनके योगदान के लिए उन्हें दुनिया भर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment