राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

फड़नवीस ने एनसीपी को जिताया

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खूब उथलपुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ दोनों एनसीपी के विलय की चर्चा तेज है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक टकराव की चर्चा है। इस बीच गोकुल डेयरी के चुनाव में जो हुआ उससे राजनीति में एक नया रंग जुड़ गया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोऑपरेटिव्स पर कब्जा भी राजनीति का एक हिस्सा होता है। तभी गोकुल डेयरी का चुनाव बहुत अहम था। इसके 25 सदस्यों में से कांग्रेस के सतेज पाटिल के पास 13 सदस्य थे और वे जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त थे। इसके चुनाव में उनको जीता हुआ घोषित कर दिया गया था। लेकिन ऐन मौके पर सरकार ने पासा पलट दिया।

देवेंद्र फड़नवीस सरकार ने एक अध्यादेश जारी करके कानून बना दिया कि पांच सौ करोड़ रुपए से ऊपर के टर्नओवर वाले सरकारी सहायता प्राप्त सहकारी संगठनों में पांच सदस्य सरकार की ओर से मनोनीत किए जाएंगे, जिनमें से चार के पास वोटिंग का अधिकार होगा। गोकुल डेयरी के चुनाव में पहली बार इसे लागू किया गया। चार सरकारी वोट की मदद से सुनेत्रा पवार की एनसीपी के राजेश पाटिल चुनाव जीत गए। उनका वोट 12 से बढ़ कर 16 हो गया, जबकि कांग्रेस का 13 वोट रह गया। अब इसे लेकर घमासान है। भाजपा और एकनाथ शिंदे दोनों के नेता सवाल उठा रहे हैं कि क्यों फड़नवीस ने एनसीपी की जीत कराई। उनका कहना है कि एनसीपी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। लेकिन फड़नवीस का भरोसा बना हुआ है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment