प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, आठ अगस्त को अपने गृह प्रदेश गुजरात के वडोदरा में होंगे। वे सयाजी राव यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में शनिवार को मोदी ने छात्रों को संबोधित किया था। वहां मोदी ने लाल किले से बोला गया ‘दिमागी नक्सल’ का जुमला बोला था और उसके साथ ही ‘नाराज फूफा’ का नया जुमला भी ईजाद किया था। हालांकि अभी तक किसी ने ‘नाराज फूफा पार्टी’ का गठन नहीं किया है। बहरहाल, अब इस बात का इंतजार हो रहा है कि वडोदरा के कार्यक्रम में मोदी क्या नया जुमला बोलेंगे।
बताया जा रहा है कि एसआरसीसी के कार्यक्रम की तरह ही वडोडरा के सयाजी राव गायकवाड़ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम को भी अराजनीतिक ही रखा गया है। वहां करीब 10 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हजारों छात्र अपना पंजीयन नहीं करा सके और वे टेलीविजन पर या ऑनलाइन भाषण सुनेंगे। भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मोर्चा संभाला है। गौरतलब है कि राहुल ‘छात्रों की गूंज’ नाम से कार्यक्रम कर रहे हैं। वे विश्वविद्यालयों में जाकर भी छात्रों से संवाद कर रहे हैं। उसी के जवाब में मोदी ने भी यूनिवर्सिटी में छात्रों से संवाद शुरू किया है। प्रधानमंत्री खुद अपने कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ का जवाब बता रहे हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



