nayaindia BRS contest elections बीआरएस कहां कहां चुनाव लड़ेगी
सर्वजन पेंशन योजना
राजरंग| नया इंडिया| BRS contest elections बीआरएस कहां कहां चुनाव लड़ेगी

बीआरएस कहां कहां चुनाव लड़ेगी

गैर कांग्रेस और गैर भाजपा मोर्चा बनाने की कोशिश तेज हो रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इस अभियान की कमान थामे हुए हैं। उनके साथ इस काम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। राव और केजरीवाल की कोशिश है कि इसमें ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को भी शामिल किया जाए। ये नेता एक साथ मिल कर मोर्चा बना सकते हैं और अपनी अपनी पसंद का राज्य चुन सकते हैं, जहां वे चुनाव लड़ेंगे। जानकार सूत्रों के मुताबिक के चंद्रशेखर राव उन राज्यों में चुनाव लड़ेंगे, जहां कांग्रेस और भाजपा के साथ साथ कोई न कोई तीसरी पार्टी मजबूत स्थिति में है। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल उन राज्यों में चुनाव लड़ेंगे, जहां कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है।

इस लिहाज से दोनों ने अपने अपने राज्य चुन लिए हैं। बताया जा रहा है कि के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति उन राज्यों पर फोकस करेगी, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा से ज्यादा दूर नहीं हैं। उन्होंने ओड़िशा और महाराष्ट्र पर फोकस किया है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस है लेकिन कमजोर है और भाजपा के साथ साथ एक या उससे ज्यादा क्षेत्रीय पार्टियां भी हैं। बताया जा रहा है कि राव की पार्टी तेलंगाना के अलावा ओड़िशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस और भाजपा की सीधी लड़ाई वाले राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में फोकस करेगी। विधानसभा चुनाव में इस साल कर्नाटक में दोनों पार्टियां लड़ सकती हैं।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 10 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
केरल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
केरल विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित