टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंजरी की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट ने काइल जैमीसन को विश्व कप की टीम में शामिल किया है।
एडम मिल्ने रविवार को साउथ अफ्रीका 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। इस चोट ने उनका विश्व कप खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया है।
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा हम सभी एडम के लिए दुखी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने में बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे थे। एडम के लिए यह बुरा समय है और हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।
रॉब वाल्टर ने मिल्ने की जगह टीम में जगह बनाने वाले काइल जैमिसन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक योग्य रिप्लेसमेंट थे।
Also Read : दिल्ली:1984 के दंगा मामलों से जुड़े केस में कोर्ट ने सज्जन कुमार को किया बरी
वाल्टर ने कहा वह एक मेहनती खिलाड़ी है, जिसके पास अच्छी स्किल्स और अनुभव हैं, जो उसे टूर्नामेंट के लिए उपयोगी बनाता है। यह बहुत अच्छा है कि काइल पहले से ही हमारे साथ इंडिया में है। वह हमारे पेस-बॉलिंग ग्रुप का एक जरूरी सदस्य है और इस टूर पर उसने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
जैमीसन, जो अभी भारत के व्हाइट-बॉल टूर का हिस्सा हैं, को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें विश्व कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था।
31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 23 विकेट हासिल किए हैं।
न्यूजीलैंड को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की वजह से यह ग्रुप मुश्किल ग्रुप बन गया है। न्यूजीलैंड अपने कैंपेन की शुरुआत 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


