टी-20 महिला विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से हराया
एलिस पेरी (71 रन और दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में पाकिस्तान को 113 रनों से रौंद कर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। यह टूर्नामेंट में उसकी लगातार चौथी जीत है। मंगलवार रात टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहली ही गेंद पर बेथ मूनी (शून्य ) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एलिस पेरी ने जॉर्जिया वॉल के साथ पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। अपने करियर का 10वां...