nayaindia चेन्नई के जीतते ही धोनी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए
खेल समाचार

चेन्नई के जीतते ही धोनी ने बनाया महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए ये कारनामा

ByNI Sports Desk,
Share
Dhoni
Image Credit: IPL

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रनों से हरा दिया। चेन्नई (CSK) की IPL 2024 में यह 10 मैचों में पांचवीं जीत रही। इसी के साथ ही चेन्नई (CSK) प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान पर पहुँच गई है। अब सीएसके (CSK) के 10 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +0.810 है। हैदराबाद (SRH) के चेन्नई (CSK) की यह जीत बहुत खास रही है।

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई (CSK) की जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। धोनी ने आईपीएल में महारिकॉर्ड बना दिया है। धोनी के अलावा आईपीएल (IPL) के इतिहास में कोई भी क्रिकेटर (Cricketer) ये बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाया है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल (IPL) में 150 मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल के इतिहास (history) में धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 150 बार जीत का आनंद चुके हैं।

बता दें कि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने साल 2008 से लेकर अभी तक IPL में कुल 259 मैच खेले हैं। धोनी ने 259 आईपीएल मैचों में 150 जीत दर्ज की है। महेंद्र सिंह धोनी ने 259 आईपीएल (IPL) मैचों में 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। और बेस्ट स्कोर 84 रन रहा। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बतौर क्रिकेटर खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी है।

यह भी पढ़ें :- Virat Kohli ने IPL में बनाया महारिकॉर्ड, इन तीन धुरंधरों को…

यह भी पढ़ें :- RCB फैंस न हो उदास, अभी बाकी है प्लेऑफ में पहुंचने की आस, बस इन टीमों से चाहिए मदद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें