राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता, भारत ने रिकॉर्ड बनाया

हांगझाऊ। एशियाई खेलों में भारत ने सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने सबसे ज्यादा 70 पदक जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एशियाई खेलों को 11वें दिन भारत ने 12 पदक जीते, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या 81 हो गई। 11वें दिन बुधवार को  भारत को तीन स्वर्ण पदक मिले, जिसमें एक पदक जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता। नीरज ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

बुधवार के खेल का सबसे बड़ा आकर्षण जेवलिन थ्रो था, जिसमें भारत ने स्वर्ण और रजत पदक दोनों जीता। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण, तो किशोर जेना ने रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं, ट्रैक एंड फील्ड में भी भारत का जलवा कायम रहा। पुरुषों की रिले रेस टीम ने चार गुणा चार सौ मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। स्कवॉश में सौरव घोषाल ने फाइनल में प्रवेश करके रजत पदक सुनिश्चित कर दिया है।

मुक्केबाजी में लवलीन ने रजत पदक दिलाया, तो हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।  अब तक भारत के खाते में 81 मेडल आ गए हैं, जिसमें 18 गोल्ड, 31 रजत और 32 कांस्य पदक हैं। बुधवार को भारत को तीसरा स्वर्ण तीरंदाजी में मिला, जिसमें ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि साल 2018 के एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे। बहरहाल, 171 स्वर्ण और 316  पदकों के साथ तालिका में चीन एक नंबर पर है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *