नई दिल्ली | Australian Open 2023: भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपने करियर के अंतिम ग्रैंड स्लैम खेलने जा रही हैं। साल का पहला ग्रैंड स्लैम का आग़ाज़ हो चुका है और ये सानिया का आखिरी टूर्नामेंट होगा। ऐसे में भारतीय टेनिस सुंदरी सानिया मिर्जा को अंतिम बार ग्रैंड स्लैम खेलते हुए देखने के लिए हर कोई बेताब दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें:- प्रियंका गांधी का ऐलान! कर्नाटक में महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, मुफ्त बिजली भी
वहीं दूसरी ओर, सानिया मिर्जा भी अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम में जब खेलने के लिए कोर्ट पर उतरेंगी तो वे भी 2009 और 2016 के अपने शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराने चाहेंगी। आपको बता दें कि, हाल ही के दिनों में सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से सानिया ने अब टेनिस को अलविदा कहने की बात कहते हुए साल की शुरूआत में होने वाले ग्रैंड स्लैम को अपना आखिरी टूर्नामेंट बताया था।
ये भी पढ़ें:- जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, अदालत ने दे दी 25 जनवरी की तारीख
ये भी पढ़ें:- क्या आप भी खाते है सड़क के किनारे मोमोज तो हो जाइए सावधान, जाने खतरे
18 जनवरी से कोर्ट पर दिखेंगी सानिया, ये होंगे साथ
Australian Open 2023: आपको बता दें कि, अब 18 जनवरी को सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार एना डानीलिना के साथ वीमंस डबल्स के पहले राउंड में उतरेंगी। इस मुकाबले में उनके सामने डाल्मा गल्फी और बर्नार्डा पैरा की जोड़ी होगी। ऐसे में सानिया की जोड़ी पहले राउंड में कामयाब हो जाती हैं तो वो दूसरे राउंड में पहुंच जाएंगी। मिक्स्ड डबल्स के इवेंट 21 जनवरी से शुरू होंगे और सानिया भारतीय स्टार रोहन बोपन्ना के साथ कोर्ट शेयर उतरेंगी। बता दें कि, दोनों पिछली बार विंबलडन 2021 में जोड़ी बनाकर एक साथ कोर्ट में उतरे थे।
ये भी पढ़ें:- पेटीएम पेमेंट बैंक अब भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई का काम करेगी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


