बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सौम्य सरकार को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है।
चयनकर्ताओं ने नजमुल हुसैन शांतों को टीम का कप्तान बनाया है। बंगलादेश की टीम में शांतो और सरकार के अलावा, बैटिंग लाइन-अप में मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक और शादमान इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। सौम्य सरकार ने आखिरी बार 2021 में इस फ़ॉर्मेट में खेला था और अब तक 16 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
Also Read :
चोटों से जूझ रही बंगलादेश की तेज गेंदबाजी की कमान तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद और इबादत हुसैन संभालेंगे। टीम में मुशफिक हसन भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया 87.5 अंक के साथ डब्ल्यूटीए तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि बंगलादेश 58.33 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बंगलादेश की टीम इस प्रकार है :- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी और मुशफिक हसन।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


