फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराया। अपना 200वां इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे लियोनेल मेसी का जादू इस मुकाबले में खूब चला। मेसी विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। इसके साथ ही मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी और क्लोज के नाम अब इस टूर्नामेंट में 16 गोल हैं। अल्जीरिया के खिलाफ मेसी शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्जेंटीना के लिए मैच का पहला गोल 17वें मिनट में किया। मेसी का जबरदस्त शूट गोलकीपर को छकाता हुआ निकल गया।
Also Read : नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयर की उड़ानें शुरू
इसके बाद दूसरे हाफ में मेसी का जलवा देखने को मिला। मैच के 60वें मिनट में मेसी ने रिबाउंड पर मिले मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। मैच के 76वें मिनट में मेसी ने इस मुकाबले में गोल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने बॉक्स के बाहर से मिली गेंद को बाएं पैर से गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया। मेसी के आगे अल्जीरिया का डिफेंस बेहद कमजोर साबित हुआ। मेसी ने अपने करियर में यह 61वीं बार एक मैच में तीन गोल करने का कारनामा किया, जबकि अर्जेंटीना की ओर से खेलते हुए मेसी ने 11वीं हैट्रिक लगाई।
तीन गोल करने के बाद मेसी को मैच के 80वें मिनट में सब्सटीट्यूट कर दिया गया। मैदान से बाहर जाते वक्त फैंस ने उनके लिए स्टैंड्स में खड़े होकर तालियां बजाईं। इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही मेसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह छह विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इस मुकाबले से पहले मेसी के नाम 26 मुकाबलों में 13 गोल दर्ज थे, लेकिन उन्होंने एक ही मैच में तीन गोल करते हुए अपना कमाल दिखाया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


