चेन्नई। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को मंगलवार को दोहरा झटका लगा। एक तो चेन्नई के खिलाफ गुजरात को हार का सामना करना पड़ा और फिर टीम की धीमी ओवर गति के लिए कप्तान पर जुर्माना भी लगाया गया। Shubman Gill Fined
आईपीएल (IPL) के एक बयान में कहा गया आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए शुभमन गिल (Shubman Gill) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बात अगर मैच की करें तो, सीएसके ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले साल के फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 63 रनों से हराया। गुजरात टाइटंस फिलहाल एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि गत चैंपियन सुपर किंग्स दो जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
यह भी पढ़ें:
शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे केजरीवाल: सुनीता
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


