राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इशान और तिलक के अर्धशतक, भारत ने बनाये पांच विकेट पर 219 रन

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार अर्धशकीय पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (आठ) को ब्लेसिंग मुजारबानी ने आउट किया। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (20) को रिचर्ड अंगारावा का शिकार बने। वैभव ने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Also Read : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया

इसके बाद इशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में ब्रायन बेनेट ने श्रेयस अय्यर को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। अय्यर ने 20 गेंदों में चार चौकों की मदद से (25) रन बनाये। 18वें ओवर में न्यूमैन न्यामहुरी ने शतक की ओर बढ़ रहे इशान किशन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इशान किशन ने 44 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (81) रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह (12) 20वें ओवर में पांच विकेट के रूप में आउट हुये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 60) रनों की पारी खेली। शिवम दुबे (छह) रन बनाकर नाबाद रहे।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment