राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल 2026: हसरंगा की जगह एलएसजी टीम में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया है। हसरंगा इंजरी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं।  

एलएसजी ने नीलामी में हसरंगा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हसरंगा अभी तक अपनी इंजरी से उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते वह एलएसजी के लिए इस सीजन उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जॉर्ज लिंडे पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। एलएसजी ने लिंडे को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में टीम से जोड़ा है।

जॉर्ज लिंडे साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 3 टेस्ट, 4 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 403 रन बनाने के साथ-साथ 35 विकेट भी निकाले हैं। लिंडे के पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव मौजूद है और 250 टी20 मैच खेल चुके हैं। 

Also Read : एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप: विश्वनाथ ने जीता गोल्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों में जॉर्ज लिंडे से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में एलएसजी की जीत के नायक 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए थे। एलएसजी ने आयुष बदोनी और मुकुल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 182 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया। आयुष ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, मुकुल ने 54 रनों की नाबाद पारी में 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 7 =