राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आईपीएल 2026 के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े जोश इंगलिस

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच जोश इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से जुड़े हैं। यह टीम सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। 

सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए, एलएसजी ने एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था, ‘ऑस्ट्रेलिया से आया धमाका।

नीलामी के बाद से ही 31 वर्षीय इंग्लिस की उपलब्धता चर्चा का विषय बनी हुई थी। वह अब भारत पहुंच गए हैं और उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। इंग्लिस ने पहले फ्रेंचाइजी को बताया था कि वह निजी कारणों से सीजन का कुछ हिस्सा नहीं खेल पाएंगे। इस क्रिकेटर ने 18 अप्रैल को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।

शुरुआती शंकाओं के बावजूद, एलएसजी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेस) से रिलीज होने के बाद जोश इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

Also Read : आईपीएल 2026: सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला

पंजाब किंग्स में वह इससे काफी कम फीस पर खेले थे। उनके देर से आने पर कुछ सवाल उठे, लेकिन अब उनका टीम में शामिल होना एलएसजी के लिए बहुत अहम है, जो आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है।

उम्मीद है कि इंग्लिस के आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। इस सीजन में टीम की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी दिखी है, खासकर विदेशी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में। टीम के मुख्य खिलाड़ियों का योगदान सीमित रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का आक्रामक खेल टीम को वो जरूरी सहारा दे सकता है, जिसकी उसे तलाश है।

पिछले सीजन में इंग्लिस का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिन्होंने 11 पारियों में 30.88 की औसत के साथ 278 रन बनाए। बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना करने की उनकी काबिलियत टीम के लिए बहुत अहम साबित हो सकती है, खासकर जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मुंबई की गेंदबाजी के खिलाफ। इंग्लिस ने पहले भी इस भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर पिछले सीजन के एक अहम मौके पर जब उनका सामना बुमराह से हुआ था। आगामी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए लखनऊ को इंग्लिस से तुरंत असरदार प्रदर्शन की उम्मीद है, ताकि वे अपने इस सीजन की किस्मत बदल सकें।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =