राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

किशन दूसरे टी-20 से बाहर, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

इशान किशन दाहिने पैर की मांसपेशी में चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। किशन के बाहर हो जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में आने की उम्मीद काफी बढ़ गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसी) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि इशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

सीरीज के पहले मैच के दौरान उन्हें दाहिने पैर की मांसपेशी में हल्की चोट लग गई थी। पहले मैच में जब भारतीय टीम स्कोर का पीछा कर रही थी तब किशन तीन नंबर की बजाए पांचवें नंबर पर मैदान में उतरे थे और मिचेल सैंटनर की गेंद पर तीन गेंदों में 1 रन बनाकर लेग-साइड बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।

गुरुवार की रात संवाददाता सम्मेलन में भारत के बल्लेबाजी कोच शितांशु कोटक ने कहा इशान किशन को ग्रोइन में चोट लगी है। मुझे पता है कि बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव को लेकर आशंका जाहिर की जा रही थी, लेकिन ये इतना बड़ा बदलाव भी नहीं था। ये केवल इसलिए हुआ क्योंकि किशन चोटिल थे। मुझे नहीं लगता कि वह अगला मैच खेल पाएंगे।

Also Read : हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम स्केरिट का निधन

किशन के बाहर हो जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में आने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। 15 साल के सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज में वह बेंच पर ही बैठे रहे। भारत के दल में सूर्यवंशी के अलावा इकलौते अन्य बल्लेबाज तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं, जो एक समान विकल्प नहीं होंगे। अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर में सूर्यवंशी ने आठ पारियों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं।

कोटक ने कहा अगर किशन पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाते और मैच से बाहर होते हैं जिसका निर्णय चिकित्सा दल टीम को लेना है तो बल्लेबाज के रूप में वैभव रणनीति का हिस्सा होंगे। वह खेलने के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

क्राइस्टचर्च का हैगले ओवल पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लगातार दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। इसके बाद टीमें 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाले आख़िरी तीन टी-20 मैचों के लिए वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन का रुख करेंगी। पांच टी-20 मैचों के बाद पांच वनडे और फिर दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment