भोपाल। मास्को में चल रही अंतर्राष्टीय मास्को वुशू चैम्पियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के सतना जिले की वैष्णवी त्रिपाठी (Vaishnavi Tripathi) ने स्वर्ण पदक जीता है। राज्य के खेल जगत को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने वैष्णवी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। Vaishnavi Tripathi Gold Medal
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने एक्स पर लिखा है, ”अंतर्राष्टीय मास्को वुशू 2024 में सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर मध्यप्रदेश और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वैष्णवी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”बेटी आप आगे भी सफलता के पथ पर ऐसे ही बढ़ते हुए प्रदेश एवं देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ाती रहो, आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद। उल्लेखनीय है कि राज्य से चार खिलाड़ियों का दल रुस के मास्को में आयोजित इस अंतर्राष्टीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने गया है।
यह भी पढ़ें:
चित्रांगदा ने फैंस को दिखाई अपने वर्कआउट की झलक
फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल पूरे होने का जश्न मना रही तमन्ना भाटिया
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



