राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। 

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए डेवोन कोनवे और टॉम लैथम ने 11 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। कोनवे 26 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। 

इसके बाद लैथम ने टिम रॉबिनसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। जीत के लिए जब 1 रन की आवश्यकता थी, उसी समय रॉबिनसन एल सिपाम्ला का शिकार हो गए। रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read : कैबिनेट विस्तार के बाद धामी का मंत्रियों को संदेश

टॉम लैथम नाबाद रहे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 55 गेंद पर 63 रन बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटा। उनके साथ निक केली 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट पर 136 रन बना सकी थी। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया था। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एन मोकोएना 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 26 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन, कप्तान सेंटनर, और बेंजामिन सियर्स ने 2-2 और लॉकी फर्ग्यूसन, कोले मोकोंची और जेम्स निशम ने 1-1 विकेट लिए थे। 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लेने वाले लॉकी फर्ग्यूसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। 

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =

और पढ़ें