राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एशेज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर हुए पैट कमिंस की टी20 विश्व कप 2026 पर निगाह

लंबी इंजरी के बाद एडिलेड टेस्ट में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एशेज जीतने के बाद सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों से खुद को बाहर रखने का फैसला किया था। कमिंस ने ये फैसला खुद को फिट रखने के लिए किया था। कमिंस की नजर अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में वापसी पर है। 

कमिंस बेशक टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह टीम के साथ बने हुए हैं और अपने साथियों का आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं।

मेलबर्न में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे टेस्ट के दौरान लंच के समय कमिंस ने चैनल 7 पर कहा एडिलेड टेस्ट में इंजरी से बच गया, इसलिए बहुत खुश हूं। पीठ की चोट से उबर रहा था, इसलिए लगातार टेस्ट मैच खेलना काफी रिस्क वाला था। सीरीज हम जीत चुके हैं, इसलिए सीरीज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर रहने का निर्णय लिया। अगले महीने टी20 विश्व के साथ आराम करेंगे।

Also Read : मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

कमिंस का ये बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वह टी20 विश्व कप 2026 के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। 

कमिंस ने नाथन लियोन पर कहा कुछ दिन पहले उसकी सर्जरी हुई थी, इसलिए उसे लंबे समय तक बाहर रहना होगा। मुझे ठीक से नहीं पता, लेकिन कम से कम कुछ महीने तो रहेंगे ही। उसके लिए आगे का रास्ता थोड़ा लंबा है, लेकिन वह पहले भी ऐसा कर चुका है, इसलिए उम्मीद है कि वह वापस आ जाएगा। टीम के लिए यह एक बड़ा झटका था। मैं उसे जल्द वापसी की शुभकामनाएं देता हूं।

एशेज के आखिरी दो मैचों से कमिंस के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हेड एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनके टी20 विश्व कप खेलने की संभावना पर कहा था कि यह एक असेसमेंट होगा। मुझे लगता है कि किसी समय उसका स्कैन होगा और उनकी पीठ की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा। वर्ल्ड कप में वह होगा या नहीं, मैं नहीं कह सकता। अभी यह काफी धुंधला है। हालांकि हमें उम्मीद है। 

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =

और पढ़ें