गौरी स्प्रैट के साथ विवाह सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगा: आमिर खान
फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा कि गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी पांच जुलाई को उनके घर में ही होगी और उन्हें उम्मीद है कि दोनों का जीवन साथ में अच्छा गुजरेगा। आमिर ने बृहस्पतिवार शाम वेब सीरिज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। राजकुमार हिरानी की यह पहली वेब सीरीज है। राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जिनमें आमिर खान काम कर चुके हैं। आमिर (61) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शादी एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के लोग और दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने कहा मैं पांच...