एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा कई दिनों का रिकॉर्ड, एक्यूआई 500 के करीब
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण ने बीते कई दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह 500 के करीब पहुंचता नजर आया। प्रदूषण की भयावह स्थिति के चलते पूरा एनसीआर मानो गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। दिल्ली के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 461, अशोक विहार...