नई दिल्ली। किसानों को अब खेत में पराली जलाने पर दोगुना जुर्माना देना होगा। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने किसानों पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। पर्यावरण मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी करके इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक अब दो एकड़ से कम जमीन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। दो से पांच एकड़ तक 10 हजार रुपए और पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वालों से 30 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सरकार को अनिवार्य रूप से इन नियमों को लागू करना होगा।
गौरतलब है कि चार नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पराली जलाने पर पंजाब व हरियाणा से 14 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। इससे पहले 23 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत नियम बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया था। इस समय हरियाणा सरकार से नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि उसे सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

