अनिल अग्रवाल ने दूसरा मोर्चा खोला
वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल चुप नहीं बैठ रहे हैं। एक तरफ उनको घेरने और कमजोर करने के प्रयासों की खबर आ रही है तो दूसरी ओर वे नया मोर्चा खोल रहे हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में वेदांता के थर्मल पावर प्लांट में विस्फोट हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ तो नाम लेकर अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाया गया। कई कारोबारी हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए। अब खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया में एक लंबी पोस्ट लिख कर एक नया मोर्चा खोला...