नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना जेन-जी के लिए बड़ा संदेश: अनुराग ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मंगलवार को उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पार्टी नेता और कार्यकर्ता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जश्न मना रहे हैं। मंगलवार को ही नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा होनी है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा सबसे पहले मैं नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। महज 45 साल की उम्र में वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह पांच बार के विधायक रह चुके हैं, पूर्व मंत्री रहे हैं और पार्टी के भीतर युवा मोर्चा...