Atishi

  • दिल्ली में बारिश से हुई मौतों पर अतिशी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने राजधानी में बारिश के दौरान हुई एक और दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा की "चार इंजन वाली सरकार" पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश वर्मा को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। अतिशी ने कहा कि बुधवार सुबह हंसराज सेठी मार्ग पर बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी की जंग लड़ रही है।...

  • निजी स्कूल फीस बिल को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध तेज

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार एक ऐसा बिल लाने जा रही है, जो पूरी तरह निजी स्कूल मालिकों के हितों की रक्षा करता है, न कि छात्रों और अभिभावकों की।  आतिशी ने कहा कि यह बिल पहले अप्रैल में पास किए जाने की बात कही गई थी, फिर मई में इसे अध्यादेश के जरिए लाने की बात हुई, और...

  • बीजेपी सरकार ने दिल्ली को दिया ‘हवा-हवाई’ बजट : आतिशी

    नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा पेश बजट को ‘हवा-हवाई’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आधारहीन है और इससे जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी सरकार ने इस बार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों नहीं पेश किया।  उन्होंने कहा आज मालूम हो रहा है कि सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं किया। अगर सरकार सर्वे पेश करती, तो उसके इस फ़र्ज़ी बजट की पोल खुल जाती। मैं भाजपा सरकार को चुनौती...

  • विधायकों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा : आतिशी

    Atishi Marlena : दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को नव-निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सभी विधायकों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया।  (Atishi Marlena) आतिशी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने हम सभी विधायकों पर भरोसा जताया है और हमें अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। उन्होंने कहा, "हमें यह याद रखना चाहिए कि सदन में जो भी कहा जाएगा, वह सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी दर्ज होगा। आतिशी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान...

  • होली पर महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा: आतिशी

    Atishi : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादों और दावों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 8 मार्च को हर महिला के खाते में 2500 जमा किए जाएंगे। (Atishi) विपक्ष का कहना है कि अभी तक इस योजना का रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं हुआ है, जिससे महिलाओं के बीच निराशा बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं के साथ एक प्रेस वार्ता करते...

  • विधानसभा के बाहर आप विधायकों का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बाहर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको विधानसभा के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप के 22 में से 21 विधायकों को तीन दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी भी शामिल हैं। निलंबन के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों ने छह घंटे से ज्यादा प्रदर्शन किया। आप विधायकों ने इस मसले पर राष्ट्रपति से भी शिकायत करने का फैसला...

  • आतिशी ने शराब नीति का बचाव किया

    नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति का बचाव किया है। उन्होंने सीएजी रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उससे पहले जो शराब नीति चल रही थी वह खराब थी और इस बात की पुष्टि सीएजी की रिपोर्ट में भी की गई है। आतिशी ने कहा, ‘रिपोर्ट में एक अध्याय नई आबकारी नीति पर है। दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति की खामियों और भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया था। उस नीति के तहत हरियाणा और यूपी से अवैध...

  • आतिशी, गोपाल राय या कोई और

    delhi cm :  अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के बारे में एक अहम फैसला करना है। विधानसभा के गठन और पहले सत्र से पहले उनको विधायक दल का नेता तय करना है, जो नेता प्रतिपक्ष होगा। उनकी पार्टी भाजपा पर आरोप लगा रही है कि पार्टी में फूट और मतभेद है, जिसकी वजह से वह मुख्मयंत्री नहीं तय कर पा रही है। लेकिन हकीकत यह है कि भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। (delhi cm) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिसका नाम तय करेंगे, सब लोग सिर  झुका कर उसे स्वीकार करेंगे और उसके नेतृत्व में काम...

  • गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा : आतिशी

    Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है।   इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है। आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी...

  • आतिशी ने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की कालकाजी से प्रत्याशी आतिशी (Atishi) ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स की भी मांग की है। आतिशी ने लिखा है कि मैं यह पत्र लिखकर आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि 20 जनवरी को गली नंबर 1, गोविंदपुरी, कालकाजी में "आप" कार्यकर्ता को डराया और धमकाया गया है। "आप" कार्यकर्ता को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौखिक और शारीरिक रूप से धमकी दी। उन्होंने कुणाल भारद्वाज, मनीष, ऋषभ बिधूड़ी (भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी...

  • आतिशी और संजय सिंह को अदालत का समन

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है। नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित की ओर से दायर मानहानि के मामले में यह याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई 27 जनवरी को होगी। संदीप दीक्षित ने अपनी शिकायत में कहा है कि 26 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके और कांग्रेस पर मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे। संदीप दीक्षित ने कहा है कि मुख्यमंत्री आतिशी और संजय सिंह ने कहा था कि संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को...

  • रोड शो में हुई देरी, अब मंगलवार को नामांकन करेंगी आतिशी

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) सोमवार को अपने विधानसभा में एक रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करने जाने वाली थी, लेकिन रोड शो में हुई देरी के कारण आज उनका नामांकन स्थगित हो गया, अब मंगलवार को वह नामांकन दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री आतिशी का सोमवार को नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम था, लेकिन रोड शो में अधिक समय लगने का कारण इसे मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके पहले रैली शुरू करने से पहले आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने अभियान के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद उन्होंने "आप" नेता मनीष सिसोदिया...

  • बिधूड़ी से आतिशी को घबराहट

    दिल्ली में अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट पर फंसे हैं तो मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं, जिनकी वजह से आप को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर कांग्रेस उम्मीदवार जीतते नहीं हैं तब भी केजरीवाल और सिसोदिया का खेल बिगाड़ सकते हैं। इन दोनों के अलावा मुख्यमंत्री आतिशी भी कालकाजी सीट पर मुश्किल लड़ाई में फंसी हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि उन्होंने या उनकी टीम ने यह नहीं  सोचा था कि भाजपा रमेश बिधूड़ी को उस सीट पर उतार देगी। पहले कहा जा रहा था कि बिधूड़ी...

  • बिधूड़ी के बयान पर आतिशी के आंसू निकले

    bidhuris controversial statement:  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और कालकाजी के विधायक रमेश बिधूड़ी के बयान पर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि, 'भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी गिर सकती है'। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी बिधूड़ी के बहाने भाजपा पर हमला किया। also read: अमित शाह ने ‘भारतपोल’ पोर्टल लॉन्च किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आतिशी...

  • आतिशी के खिलाफ लड़ेंगी अलका लांबा

    Alka Lamba Atishi: कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को घेरने के लिए अलका लांबा को उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। अलका लांबा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष रही हैं, एक बार आम आदमी पार्टी से विधायक रही हैं और फिलहाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची में सिर्फ उनका नाम जारी किया है। also read: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिलने वाले...

  • केजरीवाल के बंगले के किस्से

    दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते अरविंद केजरीवाल ने जो बंगला अपने लिए तैयार कराया था वह बंगला दो दिन लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्लुडी के पास रहा और उसके ऐसे ऐसे किस्से आ रहे हैं, जिनको सुन कर देश के तमाम मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हैरान होंगे। वे सोच रहे होंगे कि जब नगर निगम जैसी हैसियत वाले राज्य का मुख्यमंत्री इतनी विलासिता से रह सकता है तो उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया? वैसे इस तरह के किस्से पहले भी सामने आए थे, जब पता चला था कि बंगले के रेनोवेशन पर 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लेकिन जब केजरीवाल...

  • दिल्ली सीएम को बंगले से निकाला

    नई दिल्ली। एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरकारी आवास सील कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनका सामान निकाल कर घर से बाहर रख दिया गया। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्लुडी ने एक तकनीकी कारण को आधार बना कर मुख्यमंत्री का सामान घर से निकाल दिया और उसके बाद बंगला सील कर दिया। पांच दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने यह बंगला खाली किया था और उसके बाद आतिशी इस बंगले में शिफ्ट हुई थीं। साज सज्जा पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाने को लेकर यह बंगला काफी समय...

  • आतिशी दिल्ली की नई सीएम

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। शनिवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ पांच और मंत्रियों ने शपथ ली। आतिशी दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का अरविंद केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। केजरीवाल 45 साल की उम्र में सीएम बने थे, जबकि आतिशी 43 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनी हैं। वे दिल्ली की तीसरी और देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री हैं। बहरहाल, शनिवार को शपथ...

  • आतिशी की शपथ 21 को संभव

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नई नेता आतिशी को मुख्यमंत्री के रूप में 21 सितंबर को शपथ दिलाई जा सकती है। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया। साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा है। इस बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास छोड़ने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को...

  • आतिशी ने पेश किया दिल्ली में सरकार बनाने का दावा

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें आतिशी का नाम केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। आतिशी (Atishi) केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक बताई जाती हैं। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी ने सबसे ज्यादा 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे...

और लोड करें