ऑस्ट्रेलिया 161 रन पर चार विकेट गवांकर संकट में
महमूद हसन (दो विकेट), तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज (एक-एक विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 161 रन पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बंगलादेश को 426 रनों के स्कोर पर रोकने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को महमूद हसन ने दूसरे ही ओवर में जेक वेदरॉल्ड (शून्य) को बोल्ड आउट कर पहला झटका दिया। 11वें ओवर में महमूद ने ट्रैविस हेड (17) को बोल्ड कर बंगलादेश को दूसरी सफलता...