आजम खान के यहां ईडी का छापा
लखनऊ। लंबे समय से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अभी तक वे उत्तर प्रदेश के अलग अलग थानों में दर्ज आपराधिक मामलों में सजा काट रहे थे लेकिन अब उनके यहां केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पहुंच गई है। ईडी ने नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई चल रही थी और उसी बीच ईडी की कार्रवाई भी चलती रही। रामपुर के अलावा सहारनपुर और दिल्ली में भी ईडी ने कई जगह छापा मारा। सहारनपुर में...
