Bankipur

  • पीके बांकीपुर को एक मॉडल बना रहे हैं

    प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद बांकीपुर के विधायक के रूप में शपथ नहीं ली थी तभी भाजपा के नेताओं ने उन पर हमला शुरू कर दिया था। गिरिराज सिंह जैसे लोगों ने तंज शुरू कर दिया था कि बांकीपुर को कैसे बेंगलुरू बनाएंगे प्रशांत किशोर। खैर उन लोगों की बातों पर प्रशांत ने ध्यान नहीं दिय़ा। चुनाव जीतने के बाद वे दो तीन दिन के लिए दिल्ली, मुंबई दौरे पर थे। लौट कर उन्होंने धन्यवाद यात्रा शुरू की है। वे बांकीपुर में घूम रहे हैं और लोगों का आभार जता रहे हैं कि उन्होंने उनको वोट दिया। इसके...

  • कोई समान संदेश नहीं

    तीनों उपचुनावों में किसी समान सूत्र की तलाश करना संभव नहीं है। बल्कि यह कहना ज्यादा ठीक होगा कि उपचुनाव स्थानीय सवालों और समीकरणों पर लड़े गए और उनके नतीजे उन मुद्दों से ही तय हुए। बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव नतीजों में ‘कॉकरोच’ आंदोलन का असर ढूंढने का लालच होना अपनी जगह ठीक है, लेकिन फिलहाल ऐसे किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मुमकिन है कि युवा मतदाताओं का एक हिस्सा जंतर-मंतर और 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान जो हुआ, उससे प्रभावित हुआ हो। लेकिन इन नतीजों का विश्लेषण करते वक्त चुनावी...

  • सीजेपी आंदोलन की पहली परीक्षा बांकीपुर में

    पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन और छात्रों व युवाओं के आक्रोश की पहली परीक्षा बिहार की बांकीपुर सीट पर होनी है। वैसे तो मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है लेकिन इन दोनों सीटों पर दूसरे मुद्दे थे और उम्मीदवार ऐसा नहीं था, जिससे आंदोलन को जोड़ा जा सके। दूसरी ओर बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई है और इसलिए अहम है। दूसरी बात यह है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस सीट से लड़े हैं, जो अतीत में...

  • बांकीपुर और दतिया का चुनाव लिटमस टेस्ट

    छात्रों और युवाओं के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का क्या राजनीतिक असर हुआ है इसके आकलन का पैमाना बिहार और मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव है। गुजरात की मांजलपुर सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। लेकिन वहां भाजपा जीत जाएगी। लेकिन बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर घमासान मुकाबला है। अगर भाजपा इन सीटों पर चुनाव जीत जाती है तो उसे एक बूस्टर डोज मिल जाएगा और माना जाएगा कि जंतर मंतर पर हुए आंदोलन की नाराजगी सरकार के शिक्षा सुधार के प्रयासों के कारण खत्म हो गई है। अगर...

  • बांकीपुर का उम्मीदवार कैसे चुना गया

    पटना की बांकीपुर सीट का उपचुनाव पूरे देश के लिए दिलचस्पी का कारण बना है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर खुद वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा ने अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ही उनको पदाधिकारी बनवाया और उन्होंने ही टिकट दिलाई है। वे लंबे समय से नितिन नबीन के परिवार के करीबी रहे हैं और कायस्थ समाज से ही आते...

  • बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और नामांकन केंद्र के लिए रवाना हुए। सिन्हा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत...

और लोड करें