संरा में नेतन्याहू ने कहा, हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका
संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र में गुरूवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से सफलतापूर्वक रोका है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करना कठिन काम था, लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी था, क्योंकि ऐसा न करने पर सभी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों का समर्थन और अमेरिका को इजराइल का सबसे बड़ा साझेदार बताते कहा कि इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर किया है।...