यरूशलेम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा है कि हमास के खिलाफ गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होने वाली है। इजरायली चैनल 14 टीवी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि “रफा में युद्ध समाप्त होने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा, पूरी गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त होने के “बहुत करीब” है। नेतन्याहू ने साथ ही ये भी कहा है कि इसका मतलब ये नहीं है कि गाजा पट्टी (Gaza Strip) में चल रहे हमास के साथ संघर्ष का अंत हो जाएगा। हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। नेतन्याहू ने लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध शुरू करने की इजरायल की चेतावनियों का जिक्र करते हुए कहा, गाजा में युद्ध समाप्त होने के बाद हम उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि इजरायल-लेबनान सीमा पर युद्ध विराम (Ceasefire) सुनिश्चित करने के लिए कोई भी समझौता “हमारी शर्तों पर होगा।” इजरायल के उत्तर में हिजबुल्लाह-इजरायल के बीच 7 अक्टूबर, 2023 से गोलीबारी चल रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल इस समझौते पर सहमत होंगे कि गाजा पट्टी में हमास को पूरी तरह से सत्ता से हटा दिया जाएगा और लगभग 100 बंधकों को रिहा किया जाएगा, जो अभी भी गाजा में कैद में हैं।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



