Bharat Nyay Yatra

  • कांग्रेस को राहुल की यात्रा से क्या चुनावी फायदा होगा?

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का रूट समझाते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' से जो संदेश देशभर में गया है उसी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी यात्रा शुरू की जा रही है। जबकि  बीजेपी समर्थक दावा कर रहे हैं कि 'हिंदुत्व' के तूफान में 'मोहब्बत की दुकान' उड़ जाएगी। राहुल गांधी के सामने अपनी मोहब्बत की दुकान को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। उससे भी बड़ी चुनौती 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान मिलने वाले जन समर्थन को वोटों में तब्दील करना है। कांग्रेस...

  • राहुल क्या अयोध्या से फोकस हटा पाएंगे?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस दिन मणिपुर से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे उसके दो दिन बाद 16 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पहले से तय था। कई महीने पहले इसी तारीख घोषित हो गई थी। लेकिन राहुल की भारत न्याय यात्रा की तारीख 27 दिसंबर को घोषित की गई। यह महज संयोग नहीं है कि राहुल अपनी यात्रा 14 जनवरी से शुरू कर रहे हैं। उनकी दूसरी यात्रा जो पूरब से पश्चिम की होनी थी उसकी चर्चा कई महीनों से...

  • राहुल अब न्याय यात्रा करेंगे

    नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब भारत न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी पूरब से पश्चिम की यात्रा करेंगे। यह यात्रा सात महीने से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर से शुरू होगी और देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में सम्पन्न होगी। राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। गौरतलब है कि मार्च में ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी। अपनी यात्रा के इस दौरान...