भाजपा का रांची में खरगे की टिप्पणी में विरोध प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। रविवार को पटना में जब एक कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने कहा था कि ‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’ तो खरगे ने कहा मोदी का बाप भी जाएगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139 जयंती के अवसर पर पटना में इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और विधानसभा में...