Wednesday

30-04-2025 Vol 19

कांग्रेस, झामुमो और राजद के 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

598 Views

रांची। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल झामुमो कांग्रेस और राजद को आड़े हाथो लिया। श्रीप्रकाश ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची है। कार्यकर्ताओं का पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों से लगातार मोह भंग हो रहा। उन्हें मालूम हो गया कि यह गठबंधन राज्य हित केलिए नही बल्कि राज्य के संसाधनों को लूटने केलिए और अपने अपने परिजनों की तिजोरी भरने केलिए है।

कांग्रेस, झामुमो और राजद के 300 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
मिलन समारोह में आज गोड्डा जिला कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में 300से ज्यादा कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री प्रकाश ने पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई एवम अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा,गोड्डा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने किया। श्री प्रकाश ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यों से कितने आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़ों को लाभान्वित किया?

श्री प्रकाश ने कहा राज्य में व्याप्त राज संपोषित भ्रष्टाचार ,खनिज संसाधनों की लूट ,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से जनता में आक्रोश है। जनता चाहती है कि राज्य को लूटने वाले, उनको संरक्षण देने वाले जेल जाएं और हेमंत सरकार से जल्द निजात मिले। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले, हनुमान के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करने वाले संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने वालों को समय आने पर जनता नकार देगी। कहा कि ये वही लोग हैं जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। कश्मीर को देश से काटने की कोशिश करते हैं,सत्ता सुख केलिए देश का विभाजन स्वीकार करते हैं। वोट बैंक केलिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा करते हैं। पी एफ आई से बजरंग दल की तुलना करते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024में नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और और झारखंड की जनता 14लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर उनका अभिनंदन करेगी।कहा कि देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। सबका साथ, सबका विकास साकार हुआ है। अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा तेजी से आगे बढ़ी है। आज समाज के हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़े , सवर्ण समाज, अल्पसंख्यक समुदाय सभी के दरवाजे तक बिना भेदभाव के विकास की किरणे पहुंच रही हैं। कहा कि 2024लोकसभा चुनाव की गूंज सुनाई पड़ने लगी है। विपक्षी परेशान हैं,डरे सहमे हैं।

सदस्यता ग्रहण करते हुए निरंजन सिन्हा ने भाजपा के केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में पार्टी की मजबूती एवम सभी लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने केलिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी है। मैं 2014तक पार्टी का कार्यकर्ता रह चुका हूं। और कतिपय कारण से मैं कुछ दिनो केलिए अलग हो गया था। आज घर वापसी से मैं खुश हूं तथा जनता की सेवा केलिए मेरे मन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी ,जिस कार्य में लगाएगी उसे सफल बनाने केलिए हर संभव प्रयास करूंगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस पार्टी के महिपाल सिंह, राजेश लाला, रूपेश झा, गोपाल कृष्ण वर्मा, दिवाकर कुमार सिन्हा, बीरु पांडेय, डॉ रिंकू, विनोद मुर्मू, कलीमुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, कौशर अंसारी, झामुमो से विकास मुर्मू, एंथोनी मुर्मू, अनिल टुडू,गंगाराम मुर्मू, प्रकाश हेंब्रम, थॉमस टुडू, अनिल किस्कू, बेंजामिन हेंब्रम, बेड़का टुडू, संतोष मुर्मू, अल्बानुश टुडू, सुनील हांसदा, मक्सिले मुर्मू, विजय सोरेन, सेमोल टुडू, विनोद बास्की, गणेश मुर्मू, प्रेमलाल मुर्मू, विनोद हेंब्रम, सुनीता टुडू, राजद के शिवजी यादव, मानसिंह यादव, फ्रांसिस किस्कू, मैन्युअल मुर्मू, श्रीराम वास्की, भुवनेश्वर यादव, मनीष सिंह, रितेश यादव सहित सैकड़ों शामिल हैं। (वार्ता)

 

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *