बिहार कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बिहार मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य में नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हवाई संपर्कता बढ़ाने की नीति के तहत नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों हेतु नॉन-स्टॉप वायु सेवा प्रदान करने के लिए आमंत्रित निविदा के आलोक में मेसर्स इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) से गयाजी-बैंकॉक मार्ग के प्राप्त एकल निविदा को नामांकन के आधार पर 12 महीने के लिए 10.40 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार का मानना...