Bihar elections

  • बिहार चुनाव : ‘एनडीए की सरकार बनना तय था’, जीतन राम मांझी

    बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया है कि हम तो पहले दिन से कह रहे थे कि सरकार एनडीए की बनेगी। यह बात तय थी कि बिहार में अगली सरकार एनडीए बनाएगी। जीतन राम मांझी ने कहा कि शुरुआती रुझान भी अब इस बात को पुख्ता कर रहे हैं।गयाजी में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि एनडीए 160 से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगा और नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री बनेंगे। रूझान में साफ दिख रहा है कि जैसा हमने...

  • बिहार चुनाव : जदयू-भाजपा का गठबंधन अप्रत्याशित जीत की ओर, 200 सीटों के करीब पहुंचा आंकड़ा

    बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 195 सीटों पर बढ़त हासिल की है।  चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे रही। एनडीए के अन्य घटक दलों में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को तीन सीटों पर बढ़त...

  • बिहार चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी से अधिक वोटिंग

    बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।   इस बीच, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसदी वोट पड़े हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, अपराह्न तीन बजे तक पश्चिमी चंपारण में 61.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 61.92, शिवहर में 61.85 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 58.32 मधुबनी में 55.53 सुपौल में 62.06 , अररिया में 59.80 प्रतिशत, किशनगंज...

  • बिहार चुनाव : ‘पोलस्ट्रैट’ ने भी माना एनडीए को मिलेगा बहुमत

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं।  'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल में भाजपा को अकेले 70 से 72 सीटें, जबकि विपक्षी दलों के 'महागठबंधन' को 93-102 सीटें दी गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का भी खाता खुल सकता है, जिसे एक से तीन सीटें मिलने की संभावना है। ओपिनियन पोल में एनडीए के घटक दलों में शामिल जदयू को 53-56...

  • बिहार चुनाव : भाजपा की सभी तबके को साधने की कोशिश, दलित, पिछड़ा और महिलाओं को भी टिकट

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है। इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। वहीं, पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।   भाजपा की पहली सूची में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिला है। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा...

  • बिहार चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर, पहली लिस्ट आज होगी जारी

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति की आगे कोई बैठक नहीं होगी। बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि जनता के असंतोष का सामना कर रहे मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया जा सकता है, और इस बार कई युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है। भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि एनडीए गठबंधन एकजुट है...

  • बिहार चुनाव : निर्वाचन आयोग ने 12 दलों के साथ की बैठक

    आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई है, जिसमें चुनावों पर चर्चा हुईं। बैठक में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी के अलावा बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद गुंजियाल और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।  चुनाव आयोग ने कहा कि राजनैतिक दल जनतंत्र की आधारशिला हैं। सभी दलों को पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के हर पड़ाव पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। आयोग...

  • मौर्य को तरक्की मिलने की चर्चा

    जब से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है तब से उनको लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता दो खेमों में बंटे हैं। एक खेमा केशव प्रसाद मौर्य को मिली इस जिम्मेदारी में उनकी तरक्की छिपी हुई देख रहे हैं। उनका कहना है कि अगर बिहार में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा होता है और उम्मीद के मुताबिक एनडीए की सरकार बनती है तो मौर्य को उत्तर प्रदेश में बड़ा फायदा होगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अमित शाह उत्तर...

  • इस बार कम चरण में बिहार चुनाव!

    बिहार विधानसभा का चुनाव इस बार कम चरणों का हो सकता है। पिछली बार विधानसभा  चुनाव तीन चरण में हुए थे। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान 28 अक्टूबर 2020 को हुआ था। दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 और तीसरे चरण में सात नवंबर को बची हुई 78 सीटों पर मतदान हुआ था और 10 नवंबर को नतीजे आए थे। इस बार कहा जा रहा है  कि मतदान दो चरणों में हो सकता है। भाजपा के एक जानकार नेता ने यह संकेत भी दिया अगर एक चरण में चुनाव हो जाए तब भी ज्यादा हैरानी की बात...

और लोड करें