बिहार एमएलसी चुनाव की तस्वीर साफ
बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव होने वाला है। इसके अलावा एक सीट पर उपचुनाव होगा, जो नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई है। वह सीट जनता दल यू के खाते में जाएगी। लेकिन बाकी नौ सीटों को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। नौ में से एक सीट विपक्षी गठबंधन को मिलेगी, जो राजद के खाते में जाएगी। बची हुई आठ सीटों में से दो सीटें तय हैं। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मिलेगी, जिनको मंत्री बनाया गया और दूसरी सीट लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में जाएगी। इसके बाद...