ओडिशा में बीजद दूसरी सीट जीतना चाहेगी
ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होंगे। वैसे तो चारों सीटें पिछले दो वार्षिक चुनाव में बीजू जनता दल ने जीते थे। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजद के हार कर सत्ता से बाहर होने के बाद दो सांसदों ने पाला बदल लिया। वे भाजपा के साथ चले गए। सुजीत कुमार और ममता मोहंता भाजपा में चले गए हैं। इस तरह दो सीटें भाजपा की हैं और दो बीजू जनता दल की। ओडिशा की 147 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा के पास 82 विधायक हैं। राज्य में एक सीट जीतने के लिए 29 वोट की जरुरत...