BMC Elections

  • बीएमसी में कांटे की टक्कर

    मुंबई। एशिया के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी में शिव सेना और ठाकरे का परिवार का करीब 50 साल का वर्चस्व समाप्त हो गया। लेकिन उद्धव और राज ठाकरे ने आसानी से अपनी जमीन नहीं छोड़ी। दोनों पार्टियों के गठबंधन ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। गुरुवार, 15 जनवरी के मतदान के बाद सभी एक्जिट पोल एकतरफा नतीजे बता रहे थे लेकिन शुक्रवार को देर रात तक की गिनती में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना का गठबंधन बड़ी मुश्किल से बहुमत तक पहुंच पाया था। देर रात तक गिनती जारी थी। देर रात तक के आंकड़ों के...

  • असली शिव सेना की परीक्षा बीएमसी चुनाव में

    वैसे तो अगले साल कई चुनाव होने वाले हैं, जिनका असर देश की राजनीति पर गहरा होगा लेकिन सबसे पहले जो चुनाव होगा और जिस पर देश भर की नजर होगी वह बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव होगा। बीएमसी के साथ महाराष्ट्र के और 28 शहरी निकायों के चुनाव होने वाले हैं और वो भी अहम हैं लेकिन बीएमसी का चुनाव कई कारणों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके तीन ऐसे राजनीतिक कारण हैं, जिन पर बीएमसी के चुनाव को देखने की जरुरत है। पहला कारण यह है कि इसमे असली शिव सेना की परीक्षा होनी है। दूसरा कारण यह...

  • बीएमसी चुनाव में विपक्ष में होगा तालमेल?

    मुंबई, भाषा। मुंबई नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के कुछ दिन बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को “स्वाभाविक सहयोगी” और राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार के साथ गठबंधन पर चर्चा की। कांग्रेस का कहना है कि वह “समान विचारधारा वाले दलों” के साथ मिलकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव लड़ना चाहती है और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हालांकि कांग्रेस, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से हाथ मिलाने के पक्ष में नहीं दिख रही है। मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर...

  • बीएमसी का चुनाव महायुति लड़ेगी

    बृहन्नमुंबई महा नगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव अब होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी समय सीमा तय कर दी है और इस बार समय सीमा का उल्लंघन नहीं होगा। ऐसा लग रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन यानी महायुति में चल रही खींचतान के बीच यह सहमति बन गई है कि बीएमसी के चुनाव में गठबंधन बना रहेगा यानी तीनों पार्टियां अलग अलग चुनाव नहीं लड़ेंगी। दूसरी ओर विपक्ष के महाविकास अघाड़ी में सबके अलग अलग चुनाव लड़ने की चर्चा है। कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिव सेना अलग लड़ेंगे। उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई...

  • महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव की तैयारी

    maharashtra elections : अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्दी ही बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी ने और खास कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनको पता है कि वे तमाम जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री तो बन गए हैं लेकिन सत्ता बचाए रखने के लिए सिर्फ काम करना पर्याप्त नहीं होगा। गौरतलब है कि बीएमसी का चुनाव बहुत अहम होता है और पिछले करीब तीन दशक से शिव सेना का कब्जा बीएमसी पर रहा है। उसी का मेयर बनता रहा है। (maharashtra elections) पिछले...

  • बीएमसी चुनाव पैमाना नहीं है

    BMC Elections Maharashtra politics: विपक्षी पार्टियों का गठबंधन यानी ‘इंडिया’ का अस्तित्व है या नहीं इस बात का आकलन बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव नहीं होगा। क्योंकि अगर इसको कसौटी मानेंगे तो फिर एनडीए के अस्तित्व पर भी सवाल उठेगा। पिछले दिनों उद्धव ठाकरे की शिव सेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी बीएमसी का चुनाव और नागपुर की नगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि इसके बाद उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी यानी विपक्ष की तीन पार्टियों का गठबंधन बना हुआ है। पूरे देश में लोकसभा...

और लोड करें