बीएमसी में कांटे की टक्कर
मुंबई। एशिया के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी में शिव सेना और ठाकरे का परिवार का करीब 50 साल का वर्चस्व समाप्त हो गया। लेकिन उद्धव और राज ठाकरे ने आसानी से अपनी जमीन नहीं छोड़ी। दोनों पार्टियों के गठबंधन ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। गुरुवार, 15 जनवरी के मतदान के बाद सभी एक्जिट पोल एकतरफा नतीजे बता रहे थे लेकिन शुक्रवार को देर रात तक की गिनती में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिव सेना का गठबंधन बड़ी मुश्किल से बहुमत तक पहुंच पाया था। देर रात तक गिनती जारी थी। देर रात तक के आंकड़ों के...