भाजपा और बीआरएस के लिए मौका
तेलंगाना में कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार की परीक्षा है तो साथ ही कांग्रेस को चुनौती दे रही दोनों विपक्षी पार्टियों भारत राष्ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी की भी परीक्षा है। राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव होने जा रहे हैं। नौ अक्टूबर से चुनाव शुरू हो रहा है। सरपंच से लेकर मंडल परिषद तक के चुनाव हो रहे हैं, जो नवंबर तक चलेंगे। रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बने ठीक दो साल हुए हैं। इसे उनका मिड टर्म कह सकते हैं। इसमें पता चलेगा कि उनकी सरकार के कामकाज को लोग कैसे देख रहे हैं। ध्यान रहे रेवंत रेड्डी...