सीएए पर अंतिम सुनवाई पांच मई से
नई दिल्ली। देश में महीनों तक विवाद का कारण बने रहे नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पर सर्वोच्च अदालत में अंतिम सुनवाई होगी। सर्वोच्च अदालत ने 2019 में नागरिकता कानून में किए गए संशोधन की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी आईयूएमएल की प्रमुख याचिका सहित दो सौ से अधिक याचिकाओं पर पांच मई से अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। गौरतलब है कि नागरिकता कानून में संशोधन करके केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किया कि हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदायों से संबंधित उन प्रवासियों को नागरिकता दी जाएगी, जो 31 दिसंबर, 2014 को या...