थाईलैंड-कंबोडिया में ट्रंप का कराया समझौता फेल
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौता कराया था लेकिन वह समझौता फेल हो गया है। दोनों देशों के बीच नए सिरे हिंसा भड़क गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड ने सोमवार सुबह एफ 16 लड़ाकू विमान से कंबोडिया में एक कैसीनों पर हवाई हमला किया। ताजा लड़ाई में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। थाईलैंड की सेना का आरोप है कि यह कैसीनो असल में कंबोडियाई सैनिकों का अड्डा बना हुआ था, जहां भारी हथियारों और ड्रोन रखे जा रहे थे। इसके अलावा कंबोडिया अपनी...